Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
07-May-2020 12:42 PM
By KK Singh
ARRAH : कोरोना संकट के बीच आंध्र प्रदेश के एक बड़े स्कूल में बिहार के लगभग दो सौ स्कूली बच्चे फंसे हुए थे।लॉकडाउन के बीच इन बच्चों ने सीएम नीतीश कुमार से गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होनें नीतीश अंकल से घर पहुंचाने की गुजारिश की थी। लेकिन बिहार सरकार ने बच्चों की एक न सुनी।लॉकडाउन के बीच केन्द्र सरकार की ढील के बाद अब ये बच्चे घर पहुंचे हैं। आरा के 65 बच्चों के गार्जियन ने अपने बच्चों को घर लाने में 16 लाख खर्च कर डाले।
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा का विश्व शांति स्कूल देश भर में एक जाना माना नाम है। यह एक बेहद खर्चीले संस्थान के तौर पर जाना जाता है जहां पैसे वालों के बच्चें पढ़ते हैं। लेकिन लॉकडाउन के बीच अपने-अपने बच्चों को उनके माता-पिता लाने में उस वक्त मजबूर दिखे थे जब लाख कोशिशों के बावजूद खर्च करने को तैयार बैठे ये गार्जियन बच्चों को ला पाने में असमर्थ थे। वहीं से डरे-सहमे बच्चों ने भी वीडियो जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगायी थी कि उन्हें किसी तरह उनके घर पहुंचा दिया जाए। लेकिन उनकी गुहार व्यर्थ चली गयी।
सीएम नीतीश कुमार उस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का हवाला देकर बिहार के बाहर के किसी को लाने को तैयार नहीं थे। कोटा प्रकरण के बाद नीतीश सरकार बैकफुट पर थी विपक्ष बार-बार सरकार को कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने की नसीहत दे रहा था बावजूद उसके सरकार टस से मस नहीं हुई। उसी राजनीति का शिकार हो विश्व शांति स्कूल के बच्चे भी स्कूलों में रहने को मजबूर दिखे। उन्हें लाने की कोई पहल नहीं की गयी। जबकि ये बच्चे मासूम थे। इन्हें कोराना महामारी के बीच अपने गार्जियन से दूर रह कर डर सता रहा था। लेकिन किसी ने इन बच्चों का दुखड़ा नहीं सुना।
खैर अब बदली परिस्थितियों में जहां कोटा से बच्चे लौटे हैं मजदूरों की वापसी हो रही है। विश्व शांति स्कूल के बच्चे भी घर को लौट रहे हैं। आरा में 65 बच्चे घर लौटे हैं। गार्जियन अपने बच्चों को बसों से घर वापस ला रहे हैं। इन 65 बच्चों के मम्मी-पापा ने बच्चों को घर वापस लाने में 16 लाख खर्च कर दिए। खैर जो भी अपने बीच बच्चों को पाकर मम्मी-पापा चैन की सांस ले रहे हैं वहीं बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं।