गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
08-May-2020 11:34 AM
By DEEPAK RAJ
WEST CHAMPARAN : हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दूरी जरूरी है. वहीं प्रशासन भी अभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने ले लिए आम लोगों से लगातार अपील कर रही है. लेकिन बगहा में ठीक इसके उलट प्रशासनिक अधिकारियों ने ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई है.
प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत कुछ औऱ ही है. बगहा में प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों से प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर तक पहुंचाया है. इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और ना ही मजदूरों को सुरक्षित पहुंचाने के बारे में सोचा गया.
बगहा के डीएम एकेडमी में स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजना था. लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह प्रवासी मजदूरों को ठूसठूस कर गाड़ियों में भेजा जा रहा है. मीडिया ने जब अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस को लेकर सवाल किया तो उल्टे उन्हें ही बीडीओ शशि रंजन के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन कोरोना संक्रमण से लोगों को ऐसे बचाएगा या फिर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है.