बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
21-Nov-2020 08:44 PM
By Chandan Kumar
SIWAN: किशोर की गला दबाकर अपराधियों ने हत्या कर दी. शव को खेत में फेंक दिया. जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. यह घटना बड़हरिया के नवलपुर दलित बस्ती की है. किशोर की पहचान नवलपुर दलित बस्ती के सूरज कुमार के रुप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता था और दीपावली और छठ के अवसर पर बाहर से आया था.
छठ घाट पर जाने के बाद नहीं लौटा घर
ग्रामीणों के अनुसार नवलपुर छठघाट पर शुक्रवार की रात में सूरज का कुछ युवकों से विवाद हो गया था. हालांकि ग्रामीणों ने विवाद समाप्त कर युवकों को शांत कराकर मामला शांत कराया दिया था. परिजनों के मुताबिक विवाद कर रहे युवकों ने देख लेने की धमकी दी थी. ग्रामीणों के अनुसार सूरज सहित कुछ युवक डेढ़ बजे रात तक छठघाट पर डीजे पर डांस करते नजर आये थे. उसके बाद वह नजर नहीं आया था. बताया जाता है कि नवलपुर छठघाट के उत्तर दिशा में स्थित 14 बीघहवा बगीचा में सूरज कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद हत्यारों द्वारा शव को घसीटकर घटनास्थल से 100 मीटर दूर फेंक दिया गया. घटनास्थल पर शराब का पॉकेट,पांच गिलास, चखना मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया.
दो को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नवलपुर दलित बस्ती के बलींद्र राम और अमरजीत राम को हिरासत में ले लिया. दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के पिता गौरीशंकर राम पर बयान पर तीन युवकों नामजद किया है.