दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 08:38 AM
SIWAN: एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है. जिस कार से शराब बरामद हुआ है उसपर जेडीयू महासचिव का प्लेट लगा हुआ है. यह कार यूपी से बिहार आ रही थी. इस दौरान ही पुलिस ने मैरवा में मझौली में पुलिस ने कार्रवाई की है. गाड़ी पर आगे में यूपी का नम्बर प्लेट तो पीछे में बिहार का नम्बर प्लेट लगा है. पुलिस ने एक ही गाड़ी पर दो प्रकार के नम्बर प्लेट देखकर चौंक गई.
पुलिस को देख कार लेकर भागने लगा ड्राइवर
कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि मैरवा के धरनी छापर बार्डर पर यूपी की तरफ से कार आ रही थी. इस दौरान जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो वह कार लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछाकर कार को घेर लिया और कार के ड्राइवर और लाइनर को गिरफ्तार किया है. भागने के दौरान कार ने एक बाइक में टक्कर भी मार दी.
पटना का है ड्राइवर
पुलिस ने गिरफ्तार कर जब कार ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पटना जिले के सिपारा गांव के रौशन कुमार है. उसके साथ में जो लाइनर है वह गोपालगंज जिले के रतन चौक का सुग्रीव ठाकुर है. जिस कार को पुलिस ने जब्त किया है उसका एक नंबर यूपी का है और दूसरा नंबर बिहार के मुजफ्फरपुर के जयनाराण धर दुबे के नाम से रजिस्ट्रेशन हुआ है. पुलिस गोरखपुर आरटीओ से संपर्क कर असली कार मालिक के बारे में पता लगाने में जुटी है.