ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / सीवान में 4 बच्चों समेत 5 का मर्डर, एक की स्थिति गंभीर

सीवान में 4 बच्चों समेत 5 का मर्डर, एक की स्थिति गंभीर

01-Dec-2020 07:26 AM

By Chandan Kumar

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है. यहां पर चार बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या हुई है. यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर की है. घटन के बारे में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में शख्स ने घटना को अंजाम दिया है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सनकी पिता ने अपने ही पत्नी और 5 बच्चों को टांगी से काट दिया है. जिसमें से पत्नी, एक बेटी समेत पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. वही  एक बच्ची को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि बलहा गांव के रहने वाले अवधेश चौधरी का किसी बात को लेकर पत्नी के साथ तू तू मैं मैं हुई थी. इसी बीच उसने टांगी से अपने परिवार पर ही हमला कर दिया, जिससे एक बेटी सहित चार बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,वही एक बेटी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.

 मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि हम गेट खोलकर बाहर गये थे और आये तो मेरे शरीर पर भूत सवार हो गया और लगा कि जो सामने आए उसे मार देना है, फिर सामने उसका ही परिवार आया तो उसने टांगी से हमला कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने जुर्म कबूल कर लिया है. इधर घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.