ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / शीतला माता, बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी मंदिर का CM और डिप्टी सीएम ने...

शीतला माता, बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी मंदिर का CM और डिप्टी सीएम ने किया दर्शन, बिहार की खुशहाली की कामना

03-Oct-2022 07:26 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: शारदीय नवरात्र के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शीतला माता मंदिर,बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर का दर्शन किया और मां दुर्गा से बिहार की तरक्की की कामना की।


महाअष्टमी के मौके पर अहले सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां शीतला देवी, बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में मां की आरती उतारी और चुनरी चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सीएम नीतीश ने प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 


महाअष्टमी पर शीतला मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि शीतला मंदिर से उनका पुराना रिश्ता रहा है। बचपन से ही वे माता के दरबार में आते रहे हैं। शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था को देखते हुए उन्होंने शीतला माता मंदिर के भव्य निर्माण जल्द होने की बात कही। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां शीतला देवी, माँ बड़ी पटनदेवी एवं माँ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर माँ भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।


पूजा अर्चना के दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो भी मौजूद थे। 


पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग महाअष्टमी के दिन दर्शन करने के लिए हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर माता को नमन करते हैं, पूजा अर्चना करते हैं। राज्य के साथ-साथ देश एवं पूरी दुनिया की सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हैं।

 news image

news image

news image

news image

news image

news image