ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर, राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

09-Jul-2019 07:29 AM

By 11

SITAMARHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है। सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ परिवाद दायर करने वाले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ परिवाद दायर किया है। सीतामढ़ी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने सीतामढ़ी कोर्ट में जो परिवाद दायर कराया है उसमें सुब्रमण्यम स्वामी के उस बयान को आधार बनाया गया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सीतामढ़ी सीजीएम कोर्ट में दायर परिवाद में सुब्रमण्यम स्वामी पर धारा 499 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। शम्स शाहनवाज ने कहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी को कोकीन का सेवन करने वाला बताया था। स्वामी ने राहुल गांधी का डोप टेस्ट कराए जाने की मांग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। परिवादी ने केस में आरोप लगाया है कि बीजेपी सांसद ने जानबूझकर अपराधिक मंशा से इस तरह का बयान दिया। सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर होने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि सुब्रह्मण्यन स्वामी इस मामले में आगे क्या करेंगे। सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट