गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
07-May-2020 12:58 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : तेलंगाना के चेरलापल्ली स्टेशन से चली विशेष श्रमिक ट्रेन गुरुवार को सीतामढ़ी जंक्शन पर पहुंची. इस दौरान सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसपी अनिल कुमार खुद स्टेशन पहुंचे. सीतामढ़ी जंक्शन के announcing रूम से सीतामढ़ी की डीएम खुद माइक पर अनाउंस कर मौजूद कर्मियों और अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दे रहीं थी.
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 1100 मजदूर आए .हैं जिसमें सीतामढ़ी के 755 मजदूर शामिल .है सभी मजदूरों को पहले आते ही स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग किया गया और उनके खाने की भी व्यवस्था की गई थी. स्टेशन पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजने के लिए दर्जनभर से अधिक बस लगाए गए थे.
सीतामढ़ी के अन्य प्रखंडों के विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी बसें अपने क्षेत्र के मजदूरों को बस से ले जाकर क्वारेंटाइन सेंटर में रखेगी. यह सभी मजदूर काफी दिनों से लॉकडाउन के वजह से दूसरे राज्यों में फंसे थे. गुरुवार को अपने घर आने की खुशी सभी के चेहरे पर दिखाई दी. तेलंगाना के चेरलापल्ली से सीतामढ़ी आई इस ट्रेन में अन्य कई जिले के भी यात्री शामिल हैं, उनको भी अपने जिले में भेजने के लिए बस की व्यवस्था स्थानीय सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है.