राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
25-Aug-2020 05:02 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इलाके की है. जहां जयनगर-कचहरीपुर के निकट झिम नदी के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान जयनगर के रहने वाले सत्यनारायण राय के बेटे सुखारी राय (45) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सुखारी राय अपने बेटी को छोड़ने गए थे. इस दौरान घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने उसे गोली मार दी.
घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है.उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.