ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, लड़कियों के लिए बने परीक्षा केंद्र...

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, लड़कियों के लिए बने परीक्षा केंद्र पर एक लड़का दे रहा एग्जाम

18-Feb-2022 09:14 AM

By Ajit Kumar

JAHANABAD : शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने निकल कर आ रही है. बीते दिनों पूरी हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक छात्र का जेंडर बदलकर फिमेल कर देने का मामला अभी चर्चे में ही था कि एक नया मामला सामने आ गया. बता दें अब मेट्रिक की परीक्षा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. 


जहानाबाद में बीते दिनों से शिक्षा विभाग की काफी लापरवाही सामने निकल कर आ रही है. ताजा मामला ये है कि जहानाबाद शहर का एक परीक्षा केंद्र ऊंटा में बनाया गया है जो कि सिर्फ छात्राओ के लिए ही है. लेकिन इस छात्रा केंद्र पर एक लड़का भी परीक्षा दे रहा है. और ये ऐसा मामला कोई नया नहीं  है. एक दम ठीक ऐसा ही मामला इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी हुआ था. जहां एक लड़का लड़कियों के केंद्र पर परीक्षा दे रहा था. हालांकि पहले इंटरमीडिएट मामले में जिला शिक्षा विभाग ने अपना हाथ झाड़ लिया था और कहा था कि इसमें शिक्षा विभाग नहीं बल्कि छात्र की गलती है. लेकिन फिर उसको बिहार विद्यालय शिक्षा समिति ने संज्ञान में लेते हुए इक्किल विद्यालय के प्रधानाध्यापक के ऊपर प्राथमिक दर्ज करने का आदेश दिया है. 


अब देखना होगा यह जो नया मामला फिर से सामने आया है इसको शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय शिक्षा समिति कैसे निपटाती है. वहीं बात करे उस बच्चे की तो बच्चे का नाम प्रियांशु है और वो टेहटा हाई स्कूल का छात्र है.