बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Dec-2020 04:54 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नाका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक चाय दुकान में अचानक आग लग गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. आग फैलता देख लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी.
जानकारी के अनुसार चाय की दुकान में आग लग गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा बुझाने की काफी कोशिश की गयी लेकिन आग और तेजी से फैलने लगी जिसके बाद लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी. घटना के संबंध में दुकानदार व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक लगी आग से दुकानदार संजीव कुमार झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उनको आग से बाहर निकाला. इसके बाद आग और तेजी से फैलने लगी. लोगो ने बताया कि दुकान में रखे लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है.
इधर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की तीन यूनिट गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है. उन्होंने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है.