ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

शिक्षक नियोजन में देरी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, सदन में घिरे शिक्षा मंत्री ने नवंबर में तय की बहाली की डेडलाइन

09-Jul-2019 07:31 PM

By 3

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा आज विधानसभा में ऐसा उठा की शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की फजीहत हो गई। सदन के प्रश्नोत्तरकाल में रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसे स्कूल का मामला उठाया जिसमें छात्र तो है लेकिन एक भी शिक्षक नहीं। इस सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने सदन को बताया कि सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब सरकार ने शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्री के जवाब से ज्यादातर विधायक असंतुष्ट दिखे और सदन में जमकर शोर शराबा हुआ। हंगामा इतना बढ़ा कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को शिक्षा मंत्री से कहना पड़ा कि वह नियोजन प्रक्रिया की समय सीमा को लेकर सदन में स्पष्ट तौर पर जवाब दें। सदन में भारी हंगामे के बीच कृष्णनंदन वर्मा ने सरकार की तरफ से भरोसा दिया कि इस साल नवंबर महीने तक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेकिन शिक्षा मंत्री के इस जवाब के बावजूद विपक्ष  हंगामे पर अड़ा रहा। आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सदन की एक कमेटी बनाकर शिक्षक नियोजन प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति की समीक्षा होनी चाहिये। संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ठोस आश्वासन के बावजूद बेवजह हंगामा कर रहा है।