ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / शिक्षक नियोजन के शेड्यूल में फिर हो सकता है बदलाव, जानिए.. कहाँ फंस...

शिक्षक नियोजन के शेड्यूल में फिर हो सकता है बदलाव, जानिए.. कहाँ फंस गया है पेंच

20-Nov-2021 08:02 AM

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के लिए राज्य सरकार की तरफ से जो नया सहयोग जारी किया गया है उसमें एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। शिक्षा विभाग में 3 दिन पहले प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली के लिए नियोजन इकाइयों में काउंसलिंग की तारीख घोषित की थी। लेकिन इस शेड्यूल में एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। इसकी वजह है पंचायत चुनाव है। पंचायत चुनाव के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ही नियोजन का शेड्यूल जारी किया गया था लेकिन अब जिस मामले को लेकर पेच फंसा है वह पंचायत चुनाव की मतगणना से जुड़ा हुआ है। 


पंचायत चुनाव की मतगणना की तारीख और नगर निकायों के लिए काउंसलिंग की तारीख टकरा गई है। ऐसा होने पर कई जिलों ने काउंसलिंग कराने में अपनी असमर्थता जताने अभी से शुरू कर दी है। मधुबनी समेत कई जिलों के शिक्षा अधिकारियों ने इस बारे में मुख्यालय को जानकारी दी है। आपको बता दें कि अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए तीसरे चरण की तारीख 17 नवंबर को घोषित की थी। नगर निकायों में छठी और आठवीं क्लास के लिए पहले दिन सामाजिक विज्ञान दूसरे दिन गणित तीसरे दिन विज्ञान और भाषा विषय जबकि तीसरे दिन पहली से पांचवी के लिए शिक्षकों का चयन होना है। पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर कम से कम 2 दिन ऐसे हैं जब शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। 14 और 15 दिसंबर को जिलों में नियोजन से जोड़ को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस बाबत संकेत दिए हैं कि नियोजन के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कुछ जगह पर स्थानीय पदाधिकारियों के पंचायत चुनाव में व्यस्त होने और मतगणना को लेकर कुछ परेशानी सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय और जिला प्रशासन से संपर्क कर इस मामले में आवश्यक कदम उठाया जाएगा। अगर आवश्यक हुआ तो नियोजन के कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। हालांकि नियोजन के पूरे से जून को लेकर 17, 18, 20 दिसंबर को पंचायत नियोजन इकाइयों में होने वाली काउंसलिंग पर कोई परेशानी नहीं है। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 30 जिलों में 38 प्रखंडों के अंदर मतदान होने हैं और यहां 14 और 15 दिसंबर को भी चुनावी प्रक्रिया जारी रहने वाली है।