ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, DPO की ट्रांसफर लिस्ट देखिए

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, DPO की ट्रांसफर लिस्ट देखिए

30-Jun-2020 09:41 PM

PATNA : बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है. ताजा खबर शिक्षा विभाग से है, जहां बड़े पैमाने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. शिक्षा विभाग ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का तबादला किया है. ट्रांसफर की पूरी लिस्ट इस खबर में नीचे दी हुई है. 


शिक्षा विभाग की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें पूर्वी चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकुमार शर्मा को बेगूसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. वैशाली के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संग्राम सिंह को संयुक्त सचिव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पद पर पदस्थापित किया गया है.


अररिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद यादव को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड पटना में पदस्थापित किया गया है. समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी को अवकाश सुरक्षित पदाधिकारी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है. नालंदा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरिंजय कुमार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.


पटना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी केशव प्रसाद को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रोहतास के पद पर और गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रणविजय कुमार सिंह को सहायक निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अलावे कार्यक्रम पदाधिकारी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मगध प्रमंडल गया के पद पर तैनात श्रीमती रोशन आरा को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नवादा के पद पर तैनात किया गया है. अरवल के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह को अवकाश सुरक्षित पदाधिकारी मुख्यालय के तौर पर पोस्टिंग दी गई है.


शिवहर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में तैनात कपिलदेव तिवारी को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. मुजफ्फरपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शर्मिला राय को सेवर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है.



news image


news image

news image

news image

news image

news image