ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / शरद यादव के पास नहीं है घर, जीतनराम मांझी ने लालू-नीतीश से की...

शरद यादव के पास नहीं है घर, जीतनराम मांझी ने लालू-नीतीश से की अपील, कहा.. राज्यसभा भेजें

02-Feb-2022 03:17 PM

DELHI : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे. शरद यादव काफी समय से बीमार चल रहे हैं. मुलाकात के दौरान जीतन राम मांझी काफी भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की स्थिति देखकर उनपर तरस आ रही है. उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि इतने बड़े नेता का घर नहीं है.


मांझी ने कहा आज दिल्ली में शरद यादव ने अपने स्थिति से हमें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि शरद यादव का सरकारी आवास खाली हो जाने के बाद उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है. अब हम बिहार वासियों की जिम्मेदारी है कि इनके लिए कुछ किया जाए. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वो शरद यादव को एक बार फिर राज्यसभा भेजने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव से मुलाकात करेंगे.


जीतनराम मांझी ने कहा कि अगर इन्हें राज्यसभा भेज दिया जाए तो इनकी कई समस्याएं खुद ब खुद खत्म हो जाएगी. वहीं शरद यादव ने जीतन राम मांझी की मांग पर उन्हें धन्यवाद कहा. शरद यादव ने बताया कि वो अपनी गांव की जमीन को बेच दिए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित यह सरकारी घर अगले कुछ महीने में खाली हो जाएगा तो वो कहाँ रहेंगे.


गौरतलब है कि शरद यादव के जदयू से मतभेद होने के बाद से उनकी राज्यसभा की सदस्यता कोर्ट में लंबित थी, जो जून महीने में समाप्त हो जाएगी. वहीं पिछले दिनों शरद यादव का दिल्ली स्थित सरकारी का आवास 7, तुगलक रोड केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को अलॉट कर दिया गया था. सदस्यता खत्म होने के बाद शरद यादव के पास कोई सरकारी आवास नहीं जायेगा.