दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jun-2020 12:48 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : भारत चीन सीमा पर शहीद हुए समस्तीपुर के जवान अमन कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर पंहुचा. जैसे ही उनके पैतृक आवास पर उनके पार्थिव शरीर को लेकर सेना के जवान पहुंचे शहीद अमन को श्रद्धांजलि देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा. इसके बाद सबने अपने लाल की नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
शहीद जवान अमन कुमार (24) को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव ही नहीं बल्की दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए थे. अंतिम विदाई देते हुए वहां मौजूद सभी की आखें नम थी पर अपने लाल के सर्वोच्य बलिदान पर गर्व भी था. शहीद के परिजन और गांव वाले सुबह से ही अपने शहीद बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे.
बता दें कि, लद्दाख के गलवान घटी में भारत चीन सीमा पर हिंसक झड़प मे भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. इन 20 जवानों में से बिहार के 5 जवान शहीद हुए हैं. इन जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए चीन के 43 जवानों को मार गिराया था. जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंहुचा वहां मौजूद जनसमूह ने अमन कुमार अमर रहे के नारे लगने लगा. लोगों ने तिरंगा झंडा हाथों में लेकर भारत माता की जयकार करते हुए शहीद अमन अमर रहे”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, अमन तेरा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठा.