लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
01-Jul-2021 06:42 AM
PATNA : बिहार में शादी-ब्याह से लेकर दूसरे समारोहों में हर्ष फायरिंग की ताबडतोड घटनाओं से कानून के राज के दावों की पोल खुलने के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आय़ा है. अब ऐसी हर्ष फायरिंग के वाकये सामने आये तो सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी-एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया है.
पुलिस मुख्यालय का फऱमान
पुलिस मुख्यालय के एडीजी लॉ एंड आर्डर अमित कुमार ने सभी सभी जिलों को ये पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये औऱ उन्हें जेल भेजा जाये. वैसे सभी जिलों की पुलिस को कहा गया है कि वे पहले लोगों को समझायें कि वे हर्ष फायरिंग न करें. जिनके घर शादी-ब्याह होगा उन्हें पुलिस अधिकारी से लेकर चौकीदार समझायेंगे कि वे हर्ष फायरिंग न करें. फिर भी फायरिंग हुई तो कार्रवाई होगी.
हर्ष फायरिंग करने वालों का स्पीडी ट्रायल होगा
पुलिस मुख्यालय ने हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उसका स्पीडी ट्रायल कराने को कहा है. अगर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गयी है तो उसका लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई की जायेगी. अवैध हथियार से फायरिंग करने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज होगा.
गौरतलब है कि बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. शादी-ब्याह औऱ दूसरे समारोहों में ताबडतोड गोलियां चलायी जा रही हैं. इनकी चपेट में आकर लोगों की जान जा रही है. बिहार के हर कोने से ऐसे वाकये सामने आ रहे हैं. हम आफको सिर्फ मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में पिछले कुछ दिनों का उदाहरण दे रहे हैं. नालंदा में पिछले 24 जून को थरथरी थाना क्षेत्र के पमारा गांव में शादी दौरान बार बालाओं के डांस में ताबड़तोड़ गोलियां चलायी गयीं जिससे एक डांसर और कार्यक्रम का उद्घोषक घायल हो गया. नालंदा में ही 22 मई को मानपुर थाने के विलासपुर गांव में शादी के दौरान गोली चलने से दादा-पोता घायल हो गये. इसी जिले में 23 अप्रैल को बिन्द थाने के अमावां गांव में शादी में हर्ष फायरिंग से एक युवक विकास कुमार की मौत हो गयी. इससे पहले 8 मार्च को नूरसराय थाने के अतरामचक गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलियां चलायी गयीं जिससे 10 साल के बच्चे अंकित कुमार की जान चली गयी.