लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
22-Jul-2021 11:23 AM
KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में दो सगे भाइयों द्वारा शादी के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है. दोनों भाई धोके से लड़कियों की शादी किसी अन्य राज्य में अमीर लड़कों से करवाते थे. जानकारी मिलने पर भगवानपुर थाने की पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भाइयों की पहचान बेलांव थाना इलाके के राजा के अकोढ़ी गांव निवासी शंभू बिंद के बेटे जीतन बिंद और योगेश बिंद के रूप में की गई है.
घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश ने बताया कि दोनों सगे भाइयों का गिरोह है. 2019 में उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले कैलाश नारायण के बेटे विनोद कुमार ने थाने में आवेदन देकर शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद गिरोह के कुछ कुछ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. इसके बाद आवेदक की निशानदेही पर मोहनियां थाना इलाके के रूपपुर गांव निवासी आशा देवी को जेल भेज दिया गया था.
बता दें कि दोनों भाई भी इसी गिरोह में शामिल थे. दरअसर पुलिस से बचने के लिए दोनों सगे भाई कुदरा में छिपे हुए थे. बुधवार को दोनों की गिरफ्तारी जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के पास से की गई. पुलिस की पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि शादी कराने के लिए गिरोह मुंडेश्वरी धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों का चुनाव करता था. इस ग्रुप में कुछ अविवाहित लड़कियां भी मौजूद हैं. इन लड़कियों की शादी दूरदराज या अन्य राज्य के अमीर घर के बेटे के साथ करवा दी जाती थी.
इतना ही नहीं शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा अपने घर वापस जाने के लिए किसी गाड़ी या ट्रेन से लौटने के लिए तैयार होता तो दुल्हन किसी न किसी बहाने बीच रास्ते से भाग जाती थी. फिलहाल दोनों भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. दोनों के बयानों के आधार पर छानबीन जारी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही हैं.