बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
20-Oct-2020 09:33 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जाए जा रहे 67 लाख से अधिक रुपए बरामद किया है. इस मामले में गाड़ी में बैठे दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
इस गाड़ी में दो शख्स के अलावे चालक भी मौजूद था. लेकिन पुलिस टीम द्वारा गाड़ी रोकते ही ड्राइवर खिसक गया. बैग में रखे रुपए के बारे में शख्स से पहले यह बताया कि 45 लाख रुपए है जिसे दो बैंक के एटीएम में लोड करने के लिए ले जाया जा रहा है. लेकिन इससे सम्बंधित कागजात की मांग की गई तो वे लोग कुछ भी नही दिखा पाए. बाद में थाने में ले जाकर कैश का मिलान किया गया तो 67लाख से ज्यादा रकम थी.
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि चुनाव को लेकर उजियारपुर के अंचलाधिकारी संजय कुमार महतो के नेतृत्व मे जिले के सातनपुर चौक के पास एसएसबी के जवानों द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी बोलेरो से ले जा रहे 67 लाख 60 हजार 6 सौ रूपये बरामद किए गए. इस मामले में वाहन पर सवार दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.