ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

सासाराम में सब्जी दुकानदार ने बीच सड़क पर फेंक दी सब्जियां, 6 बजे तक दुकान बंद करने के आदेश से था नाराज

सासाराम में सब्जी दुकानदार ने बीच सड़क पर फेंक दी सब्जियां, 6 बजे तक दुकान बंद करने के आदेश से था नाराज

25-Apr-2021 10:14 AM

By RANJAN KUMAR

SASARAM: बिहार में कोरोना माहामारी से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया। इसके साथ ही होटल, रेस्टूरेंट को छोड़कर सभी दुकानों को शाम 6 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया। शाम छह बजे तक दुकान बंद करने के सरकारी आदेश से नाराज सासाराम में एक सब्जी दुकानदार नें अपनी सारी सब्जियों को बीच सड़क पर फेंक दिया और सरकार के इस निर्देश पर अपने गुस्से का इजहार किया। 



शाम छह बजे तक सभी दुकान बंद कराने आई पुलिस टीम ने सब्जी की दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान एक सब्जी दुकानदार बिफड़ पड़ा और आपे से बाहर होकर बेचने के लिए रखे सारी सब्जियों को बीच सड़क पर फेंक दिया और चीखने चिल्लाने लगा। सब्जी दुकानदार का कहना था कि शाम 5 बजे उसने सब्जी की दुकान सजायी और 6 बजे दुकान बंद कराने पुलिस की टीम पहुंच गयी। एक घंटे में कितनी सब्जियां वह बेच लेगा। अमुमन रोज की यही स्थिति है ऐसे में उनका और उनके परिवार का रोजी रोटी कैसे चलेगा। गुस्से में आगबबुला हुआ सब्जी दुकानदार पुलिस पदाधिकारियों से ही कहने लगा कि आपकी सैलरी बंद हो जाएगी तो कैसा लगेगा। हमलोगों किसी तरह से सब्जी बेचकर गुजारा करते थे अब तो कमाने भी नहीं दिया जा रहा है ऐसे हमारा घर कैसे चलेगा इसकी चिंता सरकार को भी नहीं है। सब्जी दुकानदार की बात को वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी सही बताया।  सब्जी दुकानदार ने अपनी सारी सब्जियां सड़क पर फेंक दिया जिसके बाद उन सब्जियों पर गाड़ी चढ़ाकर पुलिस टीम भी वहां से निकल गई।