बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Nov-2024 01:32 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की दुखद खबर संगीत की दुनिया से निकलकर सामने आ रही है, जहां मशहूर सरोद वादक आशीष खान का निधन हो गया है। 84 वर्षीय सरोद वादक आशीष खान ने अमेरिका के लॉस एंसिल्स में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी उनके भजीते उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
दरअसल, आशीष खान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय संगीत को दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया। उन्होंने देश और विदेश के अनेकों बड़े कलाकारों के साथ काम किया और विश्व स्तर पर भारतीय संगीत को शीर्ष पर ले जाने का काम किया है। आशीष का जन्म 1939 में हुआ था। उनके दादा और पिता भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे।
आशीष को उनके एल्बम गोल्डन स्ट्रिंग्स ऑफ द सरोद के लिए साल 2006 में बेस्ट ट्रेडिशनल वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इससे पहले साल 2004 में उन्हें संगीत नाकट अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ एक इंडो-जैज बैंड ‘शांति’ की भी नींव रखी थी।