TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
12-Feb-2024 03:11 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर सदन हो रही चर्चा के दौरान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाया है। जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि सरकार ने बिहार के गरीबों को जो तीन डिसमील जमीनें दी हैं, उसका रसीद तो गरीब तबके के लोगों के नाम से कटता है लेकिन उसपर कब्जा आरजेडी के लोगों ने कर रखा है। मांझी ने कहा है कि पूरे बिहार में इसी तरह की सैकड़ों एकड़ जमीन को राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े लोगों ने कब्जा कर रखा है।
जीतन राम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि संगती बहुत ही महत्वपूर्ण चीज होती है। गलत लोगों के साथ हम रहेंगे तो जरूर कहीं न कहीं हमारी मानसिकता में भी गड़बड़ी आ जाएगी। जिस तरह से तेजस्वी यादव और उनके साथी लोग हैं और बिहार में 2005 के पहले वाली स्थिति पैदा कर रहे थे, जिसकी चर्चा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के सामने कई बार की थी।
जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास दिलाया था कि वे बिहार में 2005 के पहले वाली स्थिति कभी नहीं आने देंगे और इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं कि बिहार में वह स्थिति नहीं आए इसके लिए उन्होंने पाला बदला है और एनडीए के साथ आए हैं। हमे सामवादी विचार के लोगों पर तरस आती है। इन्होंने कभी नहीं कहा कि जमीन का कितना पट्टा दिया गया है और जो लोग सैकड़ों एकड़ जमीन की रशीद कटाकर बैठे हुए हैं, वे जमीनें किसके कब्जे में हैं यह बताने का काम इन लोगो ने नहीं किया।
मांझी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहते हैं कि उन्होंने कई लाख एकड़ जमीन को बांटने का काम किया है। गरीबों को पर्चा मिला है और वे रसीद भी कटा रहे हैं लेकिन उसपर कब्जा गरीबों का नहीं है। मांझी ने सदन में दावा किया कि चाहे तीन डीसमील जमीन का मामला हो या एक एकड़ जमीन का मामला हो सौ में नब्बे फीसदी जमीन आरजेडी के लोगों के कब्जे में है।