Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
20-Jul-2021 04:17 PM
PATNA: चीनी मिल के कर्मचारियों और गन्ना किसानों के बकाए राशि के भुगतान को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पैसे का भुगतान नहीं करने वाले चीनी मिलों की अब नीलामी होगी। इसे लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने बड़ी पहल की है। गन्ना उद्योग विभाग ने संबंधित जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है।
इसे लेकर चीनी मिलों को कई बार सरकार की तरफ से अल्टीमेटम भी दिया गया लेकिन इसके बावजूद ना तो किसानों के बकाए राशि का भुगतान किया गया और ना ही चीनी मिल के कर्मियों को ही। अब सरकार ने इन चीनी मिलों पर कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे चीनी मिलों को चिन्हिंत कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसे लेकर संबंधित जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया है।
गन्ना उद्योग विभाग ने रीगा चीनी मिल, सासामुसा सुगर फ्रैक्ट्री, भारत चीनी मिल, हनुमान चीनी मिल सहित कई चीनी मिल का लिस्ट तैयार किया है जिन पर किसानों का करोड़ो रुपया बकाया है। पहले से बंद पड़े मिल की जमीन को उद्योग विभाग को सौंपा गया है जिस पर एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की तैयारी की जा रही है। रीगा चीनी मिल पर 60 करोड़ तो वही सासामुसा पर 40 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गयी है।
गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि पर चीनी मिल कंपनी पैसे का भुगतान नहीं करती है तब इसे नीलाम कर ब्याज समेत किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा। जब तक किसानों के बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता तब तक कंपनी को चीनी मिल चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।