मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
01-May-2023 10:13 AM
By First Bihar
DELHI : केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 14 मोबाइल मेसेजिंग ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। इनका अब देश में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार, इन ऐप्स का आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की खबरें मिली थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। आतंकी इन ऐप्स के जरिए अपना संदेश उग्रवादियों तक फैला रहे थे और पाकिस्तान से इन पर ही उन्हें मेसेज मिल रहे थे। सरकार ने सुरक्षा बलों, खुफिया और जांच एजेंसियों की सिफारिश पर यह फैसला लिया है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने जिन ऐप्स को बैन किया गया है, उनमें बीचैट, नैंडबॉक्स, आईएमओ, एलिमेंट, सेकंड लाइन, जांगी, थ्रीमा, एनिग्मा, मीडिया फायर और ब्रियार शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, इन सभी का इस्तेमाल आतंकी कर रहे थे। इसके अलावा वे ओवरग्राउंड वर्कर भी इनका यूज कर रहे थे, जो आतंकियों की मदद करते हैं। इन लोगों में आम नागरिक के तौर पर रहने वाले लोग शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि, पिछले ही दिनों जांच एजेंसियों ने अपनी पड़ताल में पाया था कि आतंकवादी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इन ऐप्स का कोई भी प्रतिनिधि भारत में नहीं है। ऐसे में इनसे जुड़ी शिकायत करना भी आसान नहीं था और आतंकी इसी वजह से इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे थे। अब सरकार ने इन्हें बैन कर दिया है, जिससे आतंकियों के लिए अपना नेटवर्क चलाना अब आसान नहीं होगा।
आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ वर्षों से सरकार जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के संचार नेटवर्क में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. जिन ऐप्स को ब्लॉक किया गया है, उनके सर्वर अलग-अलग देशों में हैं, जिससे उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है. साथ ही भारी एन्क्रिप्शन के कारण इन ऐप्स को इंटरसेप्ट करने का कोई तरीका भी नहीं है।