मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
19-Dec-2019 10:44 AM
VAISHALI: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वाम दलों ने आज बिहार बंद किया है. वाम दलों के बिहार बंद को कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है. पटना में जाप के कार्यकर्ता सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं.
बिहार बंद के दौरान हाजीपुर में पप्पू यादव की पार्टी जाप के कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते दिखे. गांधी सेतु पर जाप के कार्यकर्ता साड़ी पहनकर डीजे की धुन पर नाचते दिखे. पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने के बाद साड़ी पहनकर डीजे पर भोजपुरी गाना बजवाकर बीच सड़क पर ही डांस किया.
वहीं सड़क जाम करने से एक तरफ जहां गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई तो वहीं दूसरी तरफ जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता डांस और मस्ती में डूबे रहे. इसी दौरान एक कार्यकर्ता को लोगों ने साड़ी पहनाकर सड़क पर ही नचवा दिया.