ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गंडक ने मचायी भारी तबाही, सारण तटबंध टूटने से 3 दर्जन गांव डूबे

गंडक ने मचायी भारी तबाही, सारण तटबंध टूटने से 3 दर्जन गांव डूबे

25-Jul-2020 08:13 AM

SARAN: गंडक नदी में चार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक ने कई जगहों पर तबाही मचाना शुरू कर दिया है. सारण तटबंध टूट गया है. जिसके कारण 36 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. अब बाढ़ का पानी इन गांवों में तबाही मचाने लगा रहा है. 

कई जगहों पर टूटा तटबंध

सारण तटबंध टूटने के बाद देवापुर के पास एनएच 28 पर बाढ़ का पानी बह रहा है. यह पानी  बाढ़ का पानी गोपालगंज के बरौली प्रखंड के गांवों को डूबते हुए सिधवलिया, बैकुंठपुर की ओर बढ़ रहा है. बांध टूटने की सूचना मिलने के बाद मशरक, इसुआपुर, तरैयां, पन्नापुर, मढ़ौरा प्रखंड के कई गांवों में अफरातफरी का माहौल हो गया है. बड़ी संख्या में लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर कुछ चले और बाकी जा रहे हैं. 

गोपालगंज में भी टूटा बांध

सारण के अलावे गोपालगंज में पायलट और जमींदारी बांध बरौली, बैकुठपुर, गोपालगंज सदर,मांझागढ़ में टूट गया. देवापुर और पुरैना में सारण तटबंध के टूट जाने से बरौली के 20, सिधवलिया के 4, मांझागढ़ के 5 व बैकुंठपुर के 5 नए गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है. इन गांवों में रात में लोग सोए थे. जब सबुह देख तो चारों तरफ पानी ही पानी था