राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
31-Jul-2024 02:28 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के बरेली से 8 बार सांसद, श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री रह चुके संतोष गंगवार झारखंड के गवर्नर बनाए गये हैं। आज उन्होंने झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलायी।
इस मौके झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथलेश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे। शपथग्रहण समारोह से पहले राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजभवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायी। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्रियों ने बुके देकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि झारखंड के 11वें राज्यपाल 75 वर्षीय संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। इनका जन्म 01 नवंबर 1948 को हुआ था। संतोष गंगवार बरेली से 8 बार सांसद रह चुके हैं। बरेली में लोग इन्हें विकास पुरुष के रूप में जानेत हैं। संतोष गंगवार कई विभाग को वो संभाल चुके हैं। केंद्र में श्रम व रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गयी थी।
फिर वित्त राज्य मंत्री बनाए गये। जिसके बाद कपड़ा राज्य मंत्री भी बनाए गये। पेट्रोलियम राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री भी वो रह चुके हैं। संतोष गंगवार बरेली में को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। 1996 में यूपी बीजेपी के महासचिव भी रह चुके हैं। साथ ही कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
