मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Dec-2022 03:33 PM
SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में जान चले जाने की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डोभी पुल के पास एनएच- 122 पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो लोगों की जान चली गई।
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के डोभी पुल के पास तेज रफ़्तार से आ रही कार ब्रेक नहीं लगने की वजह से पेड़ में टकरा गई। यह एक्सयूवी कार बंगरा से मुसरीघरारी की ओर आ रही थी। तभी डोभी पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरादपुर निवासी रमेश प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार और रघुवीर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार के रूप में हुई है।
इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार दलबल के घटनास्थल पर पहुचें। इसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद इन दोनों युवकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया ।