ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नहीं रहे संप्रदा बाबू... ALKEM के मालिक ने मुंबई में ली अंतिम सांस

नहीं रहे संप्रदा बाबू... ALKEM के मालिक ने मुंबई में ली अंतिम सांस

27-Jul-2019 05:23 PM

By 2

PATNA : एल्केम ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक संप्रदा सिंह का निधन हो गया है. एल्केम ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक संप्रदा सिंह ने 94 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली. संप्रदा सिंह कुछ दिनों से मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे. https://youtu.be/8ZSnb6NBN0c 1925 में जहानाबाद में हुआ था जन्म संप्रदा सिंह का जन्म साल 1925 में बिहार के जहानाबाद में हुआ था. संप्रदा सिंह ने पटना यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की थी. संप्रदा सिंह अल्केम लेब्रोटीज के संस्थापक और चेयरमैन थे और संप्रदा सिंह इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे. उन्होंने 8 अगस्‍त 1973 को अल्‍केम लैबोरेटरीज लिमिटेड की स्थापना की। उन्‍होंने पॉलिटिकल साइंस में पोस्‍ट ग्रेजुएशन भी किया था. 1953 में की कंपनी की शुरूआत संप्रदा सिंह ने 1953 में  रिटेल केमिस्‍ट के तौर पर एक छोटी शुरुआत की थी. उन्होंने लक्ष्मी शर्मा के साथ पटना में दवा की दुकान शुरू की. वह हॉस्पिटल में दवा की सप्लाई भी करने लगे. 1960 पटना में मगध फार्मा के बैनर तले उन्‍होंने फार्मा डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का बिजनेस शुरू किया. धीरे-धीरे अपनी मेहनत के बल पर उन्‍होंने कई मल्‍टीनेशनल कंपनियों की डिस्‍ट्रीब्‍यूशटरशिप ले ली. कुछ ही दिनों में उन्‍होंने भारत के पूर्वी क्षेत्र का दूसरा बड़ा डिस्‍ट्रीब्‍यूशन नेटवर्क खड़ा कर दिया. संप्रदा सिंह की दवा एजेंसी अच्छी चल रही थी, लेकिन वह इतने से संतुष्ट होने वाले नहीं थे. वह कारोबार को विस्‍तार देने के इरादे से मुंबई चले गए.