बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
19-Oct-2020 11:17 AM
SAMASTIPUR : जिले के दलसिंहसराय शहर में लूटपाट की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक का गला रेत दिया. घटना रविवार देर रात की है. गंभीर रुप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मामला भगवानपुर चकशेखु वार्ड संख्या 5 के सहाय साह ठाकुरवारी की है. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड शिक्षक योगेंद्र साह और उनकी पत्नी घर में थी. पत्नी नीचे के कमरे में थीं, जबकि योगेंद्र साह पहली मंजिल के कमरे में सोए हुए थे.
रविवार की देर रात बदमाश उनके पड़ोसी के घर के बाहरी गेट की दीवार के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ गए. तभी शिक्षक की नींद खुल गई. जिसे देख बदमाशों ने धारदार हथियार से शिक्षक पर हमला बोल दिया. जिससे शिक्षक की उंगली कट गई और फिर हत्या की नीयत से गला रेत दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. शिक्षक को होश आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.