Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
24-Dec-2020 03:36 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. जहाँ अपराधियों ने इलाके के काफी चर्चित मुखिया को गोलियों से भून दिया है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोही पंचायत के मुखिया को गोली मार दी है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने इलाके में काफी चर्चित गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को गोली मार दी है. बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारण मुखिया राजेश साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए फिलहाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया है. उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को अपराधियों ने निशाना बनाया था. इनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था.
राजेश साहनी, मुखिया, गोही पंचायत