ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / समस्तीपुर स्टेशन पर छात्रों ने किया हंगामा, आरपीएफ ने खदेड़ा

समस्तीपुर स्टेशन पर छात्रों ने किया हंगामा, आरपीएफ ने खदेड़ा

05-Dec-2020 07:17 AM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR:  आईटीआई का परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों की भीड़ ने अचनाक पूछताछ काउंटर पर हंगामा शुरू कर दिया. जिन्हें खदेड़ने के लिए आरपीएफ को बल प्रयोग करना पड़ा. इससे भगदड़ मच गई. भगदड़ में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेगूसराय ज़िला के छात्र आईटीआई का परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे थे. इस दौरान छात्र समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर बेगूसराय जाने वाली ट्रेन का पता करने गए थे. पर वहां कोई कर्मी उपलब्ध नहीं था. जिसकेकारण छात्र हंगामा करने लगे.

हंगामा देख वहां तैनात आरपीएफ के जवानों ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की , लेकिन जब छात्र शांत नहीं हुए तो जवानों ने जमकर लाठियां चटकाई. बताया गया है इस लाठी चार्ज में कई छात्र जख्मी हो गए हैं.