ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Bollywood news : सामने आईं टॉप 10 फिल्में और वेब-सीरीज का नाम, ये...

Bollywood news : सामने आईं टॉप 10 फिल्में और वेब-सीरीज का नाम, ये फिल्म और सीरीज बनीं नंबर 1; पूरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

11-Dec-2024 02:25 PM

By First Bihar

DESK : बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुईं कई वेब सीरीज ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। ऐसे में साल के आखिरी महीने में इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने 2024 के लिए मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज की अपनी लिस्ट जारी की है, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी शामिल है। 


जानकारी के अनुसार, बुधवार (11 दिसंबर) को आईएमडीबी इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 2024 की मोस्ट पॉपुलर मूवीज की लिस्ट शेयर की है और लोगों को जानकारी देते हुए लिखा है, 'यह एक स्पेशल अनाउंसमेंट का समय है. 2024 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्में पेश हैं जिन्होंने आपका दिल जीत लिया और आपको और अधिक देखने के लिए वापस स्क्रीन पर आने के लिए प्रेरित किया। 


वहीं,1 जनवरी से 25 नवंबर, 2024 के बीच भारत में रिलीज हुई सभी फिल्मों में से, जिनकी औसत आईएमडीबी यूजर्स रेटिंग 5 या उससे अधिक है, ये 10 फिल्में लगातार आईएमडीबी यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं, जैसा कि दुनिया भर में आईएमडीबी पर 250 मिलियन से अधिक मंथली विजिटर्स के रियल पेज व्यूज द्वारा निर्धारित किया गया है। 


आईएमडीबी के जारी किए लिस्ट के टॉप में साउथ रिबेल स्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी का नाम शामिल है। 'कल्कि' के बाद श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने टॉप 2 पर अपना नाम दर्ज किया है। जबकि तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमशः महाराजा, शैतान और फाइटर हैं। 


इधर, मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 'मिर्जापुर' सीजन 3 का नाम शामिल है। जबकि 'पंचायत' सीजन 3, उमेश बिस्ट की 'ग्यारह ग्यारह', और 'सिटाडेल : हनी बनी' ने क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पर हैं।