दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Feb-2022 04:17 PM
BANKA: अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए एक युवती बांका के जयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर पहुंची थी लेकिन मामा से मिलने के बहाने वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। रिश्तेदारों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब युवती का पता नहीं चल पाया जिसके बाद बांका थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है कि जयपुर के रहने वाले महेंद्र चौधरी की बेटी नेहा अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए अपने परिवारवालों के साथ गुरुवार को बांका स्थित तारा मंदिर गई थी। इस बीच अपने मामा से मिलने के बहाने वह अमरपुर के रहने वाले दिनेश मालाकार के बेटे और प्रेमी राजन कुमार मालाकार के साथ फरार हो गई। युवती का मामा बांका में ही रहता है I युवती अपनी मामा से मिलने का बहाना बनाकर तारा मंदिर से निकली थी जो आज तक वापस नहीं लौंटी। जिसके बाद पिता महेन्द्र चौघरी और लड़की के रिश्तेदार बांका थाने पहुंचे जहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।
गायब युवती के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गांधी मालाकार का नाती राजन मालाकार बांका के अमरपुर का रहने वाला है। शुक्रवार की सुबह फरार युवती के मोबाइल नम्बर से फोन आया जिसमें प्रेमी राजन ने बताया कि उन्होंने नेहा से शादी कर ली है। जिसके बाद से नेहा का मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ बताया जा रहा है I गांव में इस बात की चर्चा है की प्रेमी अपने नाना के घर अक्सर जाया करता था। फरार युवती के पिता ने बताया की प्रेमी राजन मालाकार का भाई मनोज मालाकार और रोशन मालाकार भी तारा मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल थे।