BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
17-Oct-2020 07:45 AM
DESK: बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. 32 लोग घायल हो गए है. यह घटना यूपी के पीलीभीत की है.
कई घायलों की स्थिति गंभीर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि आज सुबह पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ. लखनऊ के केसरबाग डिपो की बस यात्रियों को लेकर लेकर पीलीभीत की ओर जा रही थी. इस दौरान ही सेहरामऊ उत्तरी के पास बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस और पिकअप में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई.
ड्राइवर को आई झपकी
घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बस और पिकअप में फंसे लोगों का रेस्क्यू कराया. जिसमें अब तक सात यात्रियों की मौत हो चुकी है. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में अब तक जो बातें सामने आई है वह पिकअप वैन ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ है. उससे झपकी आ गई जिसके कारण हादसा हुआ.