बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
25-Mar-2020 04:40 PM
PATNA : कोरोना वायरस ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है. भारत में इस वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है. बिहार सरकार इस वायरस से लड़ने की पूरी तैयारी में है. वहीं, दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लेटर लिखकर अपील की है कि सभी विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना कोष (2019-20, 2020-21) में से एक करोड़ रुपए की राशि तत्काल संबंधित जिलाधिकारियों को निर्गत किया जाये.
बिहार में कोरोना के संक्रमित मरीजों के मिलने से सरकार लगातार बैठकें कर रही है. आरजेडी नेता तेजसी यादव ने सीएम नीतीश ट्विटर के जरिये यह पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि "कोरोना वायरस की भयावह और आपात स्थिति को देखते हुए माननीय विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना कोष (2019-20, 2020-21) में से एक करोड़ रुपए की राशि तत्काल संबंधित ज़िला अधिकारियों को तत्काल निर्गत किया जाए ताकि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए ज़िलाधिकारियों द्वारा मास्क, हैंड सेनिटाइज़र, दवा, टेस्टिंग किट, रोगी वाहन, जाँच-उपचार अथवा अन्य अतिआवश्यक सामग्री यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जा सके."
तेजस्वी ने आम लोगों की मदद को लेकर यह पत्र लिखा है. कोरोना से बचने के लिए जो जरूरी और आवश्यक चीजें हैं, वो लोगों तक मुहैया कराने के लिए तेजस्वी ने यह बड़ी अपील की है. बता दें कि बिहार के कई सांसदों ने यह कदम पहले ही उठाया है. जिसमें जमुई के सांसद और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव भी शामिल हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजद पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में ढाई लाख रुपये और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने इसी कोष में अपनी एक महीने की सैलरी देने का एलान किया है.
माननीय मुख्यमंत्री,
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 25, 2020
बिहार
कोरोना वायरस की भयावह और आपात स्थिति को देखते हुए माननीय विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों के मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना कोष (2019-20, 2020-21) में से एक करोड़ रुपए की राशि तत्काल संबंधित ज़िला अधिकारियों को तत्काल निर्गत किया जाए ताकि..1/2
ताकि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए ज़िलाधिकारियों द्वारा मास्क, हैंड सेनिटाइज़र, दवा, टेस्टिंग किट, रोगी वाहन, जाँच-उपचार अथवा अन्य अतिआवश्यक सामग्री यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 25, 2020
धन्यवाद
तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...