मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Nov-2022 11:27 AM
NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक परिवार में सास- बहु की नौक- झोंक में बहु से बड़ा कदम उठा लिया,जिससे पुरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि,इस पुरे विवाद की जड़ बहु को खाना बनाने को लेकर सास द्वारा बोलना बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहार के नवादा में एक घर में सास ने बहू को खाना लेट बनाने पर फटकार लगा दी। इससे बहू इतनी नाराज हो गई कि गुस्से में आकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव की बताई जा रही है। लड़की का नाम प्रतिमा देवी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, सुजीत यादव की पत्नी प्रतिमा देवी को उसके सास और देवर ने भोजन बनाने को लेकर कहा , इसी दौरान कवच लेट होने पर थोड़ी नौक -झोंक हो गई। इसके बाद महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना को लेकर प्रतिमा देवी ने कहा कि काफी ठंड थी तो मैंने कहा कि थोड़ी देर के बाद भोजन बनाउंगी। इसी को लेकर पहले सास ने जमकर खरी खोटी सुनाई, इसके बाद देवर भी गुस्सा करने लगा। अंत में आकर खाना नहीं बनाया और फिर घर में गेहूं में डालने वाली दवा रखी थी वो ही दवा खा ली। जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
इधर, जहर खाने की जानकारी जैसे ही पति को मिली वह तुरंत काम छोड़कर घर पहुंचे और फिर सभी परिवार वालों ने मिलकर अस्पताल में भर्ती कराया है। सास ने कहा कि मेरा डाटने का यह उद्देश्य नहीं था। मैंने तो खाना बनाने को लेकर ही बात कही थी, लेकिन बहू इतना बड़ा कदम उठा लेगी यह पता नहीं था। प्रतिमा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल नवादा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा। प्रतिमा देवी के पति ने कहा कि थोड़ी बात में इस तरह का कदम उठाना कहीं से भी उचित नहीं है। पत्नी सही हो जाएगी तो उसे समझाया जाएगा।