राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
10-Jul-2024 08:36 PM
By First Bihar
PURNEA: रूपौली विधानसभा उपचुनाव में आज 52.75% मतदान हुआ। अब 13 जुलाई को मतगणना का काम होगा। 11 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है जिसमें 10 पुरुष उम्मीदवार हैं तो 1 महिला उम्मीदवार है। इन सभी के किस्मत का फैसला 13 जुलाई को होगा।
रूपौली उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। आरजेडी से बीमा भारती, जेडीयू से कलाधर मंडल के अलावा निर्दलीय शंकर सिंह, राजपा के चंद्रदीप सिंह, भारतीय सार्थक पार्टी से राजीव कुमार, आजाद समाज पार्टी(क) से रवि रोशन, निर्दलीय लालू प्रसाद यादव, निर्दलीय अरविंद कुमार सिंह, निर्दलीय मो. शाबाद आलम, निर्दलीय खगेश कुमार और दीपक कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। इन सभी के भाग्य का फैसला अब 13 जुलाई को होगा। 12 जुलाई की रात इनके लिए कयामत की रात होगी। 13 जुलाई को ही पता चल पाएगा कि रूपौली की जनता किस कैंडिडेट को आशीर्वाद दी है।
बता दें कि बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद रूपौली विधानसभा की सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारती ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गईं थीं। पूर्णिया से आरजेडी के टिकट पर बीमा भारती ने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
निर्दलीय पप्पू यादव ने बीमा भारती को धूल चटा दिया था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद एक बार फिर बीमा भारती रुपौली विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाई। अब इस मतदान का परिणाम 13 जुलाई को सामने आएगा जिस पर लोगों की नजर टिकी हुई है।