गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
29-Sep-2022 09:22 AM
PATNA : देश में PFI पर बैन लगाए जाने के बाद बिहार में सियासत तेज़ हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस कार्रवाई के लिए बीजेपी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि पीएफआई (PFI) के बाद अब आरएसएस (RSS) पर भी बैन लगाया जाए। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम आरएसएस के स्वयंसेवक हैं, लेकिन क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं?
गिरिराज सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लालू यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है,' हमे आरएसएस का स्वयंसेवक होने पर गर्व है,क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वह PFI के सदस्य हैं? बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो बिहार में आरएसएस को बैन कर दो।'
आपको बता दें, बुधवार को केंन्द्र सरकार ने पीएफआई (PFI) को पांच सालों तक बैन कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद महागठबंधन की अलग-अलग पार्टियां बीजेपी पर सवाल खड़ा कर रही है। वहीं, बीजेपी भी पलटवार करने से पीछे नहीं हट रही है। अब गिरिराज सिंह ने लालू को बड़ी चुनौती दे दी है कि वे अगर पीएफआई (PFI) का विरोध कर रहे हैं तो पहले बताएं कि मैं पीएफआई का सदस्य हूं।