Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Oct-2024 03:39 PM
By First Bihar
DESK : न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में ऑलरआउंर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को भी शामिल किया गया है। नीतीश से पहले शार्दुल ठाकुर के नाम की भी खूब चर्चा हुई थी। लेकिन शार्दुल को मौका नहीं दिया गया है।
दरअसल, नीतीश कुमार रेड्डी को हाल ही में टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन अब पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर रेड्डी को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। वहीं टीम इंडिया की टेस्ट में चयन के बाद इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही है कि इनके पहले शार्दुल ठाकुर का नाम भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए सामने आ रहा था, लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्यों रोहित शर्मा के चहेते शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश रेड्डी को टेस्ट में शामिल किया गया है।
जानकारी हो कि नीतीश रेड्डी पेस बॉलर ऑलराउंडर हैं। तेज गति से रन बनाने के साथ-साथ अच्छी पेस के साथ दमदार गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर इनके जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए लॉटरी की तरह साबित हो सकते हैं। टीम में मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप के रूप में तीन प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में नितीश रेड्डी निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे और भारतीय टीम के लिए चौथे पेसर की भूमिका में दिखेंगे।
रेड्डी को टीम इंडिया में शामिल किए जाने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि रोहित शर्मा बैटिंग डेप्थ चाहते हैं। बैटिंग जितनी लंबी होगी टीम इंडिया के लिए उतना अच्छा होगा। इसके अलावा रेड्डी को मध्यक्रम में खेलने का बेहतरीन अनुभव है। इसके साथ ही उनकी पेस बॉलिंग भी टीम का काफी मदद करेगी। हालांकि, शार्दुल ठाकुर भी टीम के लिए ऐसा ही करते थे, लेकिन चोट से उबरने के बाद उनकी टीम इंडिया में जगह नहीं बन पा रही है। लिहाजा अब उन्हें और भी इंतजार करना होगा।