राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
14-Nov-2021 04:34 PM
PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने तेजस्वी यादव को गुंडे, अपराधियों और शराब माफियाओं का हिमायती बताया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे तेजस्वी यादव बिहार में गुंडा राज कायम करना चाहते हैं. बिहार की राजनीति का अपराधीकरण करने वाली पार्टी के युवराज को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं.
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राजद जंगल राज समर्थकों का संगठित स्वरूप है. अपहरण, फिरौती और अपराध लालू-राबड़ी के शासन काल में एक स्थापित उद्योग के रूप में विकसित था. उस वक्त एक अणे मार्ग से अपराधियों को संरक्षण मिलता था. लालू यादव अपराध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर थे. आज भी तेजस्वी यादव अपराधी, बालू माफिया, शराब माफिया को संरक्षण देते हैं. नीतीश राज में अपहरण, अपराध और फिरौती उद्योग बंद होने और जातीय संघर्ष खत्म होने से जंगलराज के युवराज परेशान हैं.
उन्होंने कहा कि राजद का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में 15 साल पुराने बिहार की दागदार तस्वीर उभरती है. उस वक्त राजद के द्वारा अपराधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर चलाया जाता था. प्रशिक्षित अपराधी सूबे में अपराध को अंजाम देते थे. बिहार में जंगलराज के उस दौर ने बिहार की छवि और तरक्की दोनों को काफी नुकसान पहुंचाया. बिहारियों का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन नीतीश कुमार के 16 साल के सुशासन में बिहार उस बुरे दौर से बाहर निकलने में कामयाब रहा है.