दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 06:31 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऊपर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लालू यादव को उनकी ही पार्टी के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुनील सिंह ने खतरे में डाल दिया है। एमएलसी सुनील सिंह की लापरवाही लालू यादव के लिए भारी पड़ सकती है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है लेकिन बिहार से दूर रांची के रिम्स में इलाज करा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी संक्रमण के खतरे से दूर नहीं हैं।
दरअसल आरजेडी के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने 1 जुलाई को सदस्यता की शपथ लेने के बाद 2 जुलाई के दिन में रांची पहुंचे थे रांची पहुंच कर उन्होंने रिम्स में इलाज रहते लालू यादव से मुलाकात की थी। सुनील कुमार सिंह लगभग 2 घंटे तक लालू यादव के साथ थे। अवधेश नारायण सिंह ने इन सभी सदस्यों को विधान परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई थी। उसके पहले भी सुनील सिंह ने अवधेश नारायण सिंह से 29 जून को शिष्टाचार मुलाकात किया था और बाद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की।
सुनील सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात वाली तस्वीरें को साझा किया है. सबसे हैरत की बात यह है कि विधान परिषद में जीत का सर्टिफिकेट लेने से लेकर सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के दौरान सुनील सिंह ने मास्क नहीं लगाया। फर्स्ट बिहार झारखंड इस लापरवाही की बाबत पहले ही खबर दिखा चुका है। परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात के बाद एमएलसी सुनील सिंह ने राबड़ी देवी तेजस्वी यादव लालू यादव के साथ-साथ आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भी मुलाकात की। इन सभी मुलाकातों के दौरान सुनील सिंह और साथ ही साथ उनके साथ मौजूद अन्य नेता बिना मास्क के देखे गए।