ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar Politics: RJD सांसद सुधाकर सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, BJP नेता ने भेजा लीगल नोटिस

03-Oct-2024 05:06 AM

By First Bihar

BUXAR: राजद सांसद सुधाकर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। इनको जमीन से जुड़े एक मामले में भाजपा नेता ने लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि राजद सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो कोर्ट में जवाब देना होगा।


दरअसल, राजद सांसद सुधाकर सिंह को भाजपा के निवर्तमान लोकसभा प्रत्याशी सह भाजपा के प्रदेश सचिव मिथिलेश तिवारी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि एक स्कूल के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने 50 लाख की गबन की थी। अब बक्सर में 12 करोड़ का जमीन खरीद लिया है। 


भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने सुधाकर सिंह पर जोरदार प्रहार करते हुए राजद सांसद को झूठा बताते हुए कहा कि हमने उनको लीगल नोटिस भेजा है या तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या फिर उनको कोर्ट में आकर जवाब देना होगा।


वहीं भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने सुधाकर सिंह का चुनावी हलफनामा सार्वजनिक कर बताया कि जिसने 450 लाख की चावल का गबन किया। वह दूसरे को चोर कह रहा है। कोई भी व्यक्ति यह साबित कर दे कि हमने बक्सर में एक रुपये का भी जमीन हमने खरीदी है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।


इधर, भाजपा नेता ने यह दावा किया कि सेवा निर्वित होने के बाद मेरे पिता जी ने पटना में एक घर बनाया था। जब मैं चुनाव लड़ने आया तो बाहरी कहकर मुद्दा बनाया गया। अब पटना के घर को बेचकर बक्सर में एक अपना आशियाना बनाऊंगा और मैं स्थानीय हो जाऊंगा।