ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

राजद नेता और लालू के साले साधु यादव के करीबी को बदमाशों ने मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान दिया घटना को अंजाम

06-Jul-2023 09:39 AM

By MUKESH

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। आलम तो यह है कि आम तो आम ये अपराधी ख़ास लोगों पर भी हमला बोलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजद नेता के ऊपर ही फायरिंग कर दी है। जिसमें गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 


दरअसल, राजद नेता व फर्नीचर कारोबारी राजेश यादव को गोली मारी गयी है। ये आज अहले सुबह अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। ये गोली राजद नेता के हाथ और  पेट में लगी है। जिसके बाद इनको आनन - फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां फिलहाल इनका इलाज जारी है। इनको किन वजहों से गोली मारी गई है।  फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को शक के आधार पर अरेस्ट किया गया है। 


मालूम हो कि, राजेश यादव जमीन का भी कारोबार करता है और शहर के हाईवे रोड में उसका फर्नीचर का शोरूम है। ये लालू यादव के साले साधू यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं। इसके आलावा यह तेजस्वी यादव के भी भरोसेमंद नेता के रूप में जाने जाते हैं। गोपालगंज इलाके में इनकी राजनीतिक हैसियत भी काफी अधिक बताई जाती है। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आज सुबह ही हमलोगों इस बारे में जानकारी मिली है। फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आयी है। कुछ चीज़ें घर वाले बता रहे हैं, हमलोग उसी के आधार पर आगे की छानबीन में जुटे हुए हैं। जबकि, इस मामले में गोपलगंज एसपी ने एसआईटी का गठन किया है। इसके बाद तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा कि पीड़ित की हालत बेहतर है।सदर एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।