ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / RJD ने कहा- 20 लाख रोजगार देने का वादा जुमला होगा साबित, जल...

RJD ने कहा- 20 लाख रोजगार देने का वादा जुमला होगा साबित, जल जीवन हरियाली योजना में मची है लूट

16-Dec-2020 11:56 AM

PATNA:  कैबिनेट की बैठक में 20 लाख रोजगार देने के एजेंडे पर मुहर लगने के बाद भी आरजेडी को इस पर भरोसा नहीं है. आरजेडी ने कहा कि भले ही तेजस्वी यादव के दबाव में सरकार इसपर काम करना शुरू किया है, लेकिन यह काम पूरा होगा इस पर भरोसा नहीं है. बिहार के युवाओं को यह सरकार रोजगार देने के नाम पर बरगला रही है.

जुमला होगा साबित

आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि 20 लाख रोजगार देने का जो वादा है वह जुमला ही साबित होगा. अगर रोजगार मिल जाएगा तो हमलोग सरकार को धन्यवाद देंगे. बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए. लेकिन यहां के लोगों को झांसा नहीं चाहिए. नीतीश सरकार के जल जीवन हरियाली मिशन योजना को हमलोगों देकर रहे हैं कि सिर्फ लूट मची है. 

कैबिनेट की बैठक में कल लगी थी मुहर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से किया वादा सरकार बनने के बाद पूरा करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. नीतीश कैबिनेट के हुई दूसरी बैठक में बीजेपी की तरफ से किए गए फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है. बिहार में अब कोरोना का व्यक्ति इन लोगों को मुफ्त में लगाया जाएगा. साथ ही साथ 20 लाख रोजगार सृजन के लिए भी कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है. इसके लिए युवाओं को व्यवसाय करने पर सरकार 5 लाख तक का अनुदान देगी. अनुदान में से 50 फ़ीसदी की राशि सब्सिडी के तौर पर मिलेगी. रोजगार सृजन के लिए बिहार में स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जायेगा. साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है. तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है.