मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Oct-2024 04:40 PM
By First Bihar
DARBHANGA: राजद विधायक और विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर तंज कसते हुए उन्हें गिद्धराज सिंह बताया। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रही गिद्ध की जो प्रजाति है, उन्हीं की जगह पर गिद्धराज सिंह आए हैं। वह देख रहे हैं कि कहीं उन्हें लाश मिले, जिसे वह नोचे और खाएं लेकिन बिहार की जनता सजग है। यहां पर कभी भी हिंदू मुसलमान के नाम पर दंगा नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राजद और महा गठबंधन के लोग है। तबतक बिहार और देश में दंगा नहीं होने दिया जाएगा। उनके नफरत की दुकान को फलने फूलने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से आग्रह किया था कि मुख्यमंत्री तो समाजवादी पृष्ठभूमि के नेता रहे हैं। सांप्रदायिक शक्तियों से आपकी भी लड़ाई रही है। ऐसे लोगों को नजरबंद करके जेल में डालिए। जो देश में खासकर बिहार में नफरत का दुकान खोलना चाहते हैं। ऐसे लोगो पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
गिरिराज सिंह की यात्रा पर नीतीश कुमार के द्वारा किसी प्रकार का एक्शन तथा नीतीश कुमार गठबंधन में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का एक्शन समय आने पर देखिएगा। मैं नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार महागठबंधन में कब वापस लौटेंगे। इस मामले पर शीर्ष नेतृत्व ही कुछ बता सकते हैं लेकिन अगर घर में झगड़ा होता है तो आदमी लौट कर घर ही वापस आता ही है। राजनीति में आना-जाना, ना कोई परमानेंट दोस्त, ना ही कोई दुश्मन होता है। इसीलिए हर संभावनाएं खुली रहती है।
