बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
25-Aug-2020 05:38 PM
PATNA : इस वक्त एक एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में आरजेडी विधायक के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई है. गार्ड द्वारा राजद विधायक के भतीजे की जमकर पिटाई भी की गई है. पीएसमसीएच में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची है. अस्पताल प्रशासन आरोपी गार्ड और विधायक को समझाने में जुटी हुई है.
मामला पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सरोज यादव के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की गई है. उनके भतीजे पर पीएमसीएच के गार्ड ने हमला भी किया है. भतीजे की की जमकर पिटाई भी की गई है. आरजेडी विधायक सरोज यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड से हुई बातचीत में बताया कि उनके भतीजे को गार्ड ने पीटा है.
विधायक सरोज यादव ने बताया कि उनकी मां की तबीयत ख़राब है. वह वेंटिलेटर पर हैं. उनका का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. आज उनका बीपी अचानक बढ़ गया था. मेरा भतीजा दवा लेने गया था. इस दौरान पीएसमसीएच के गार्ड उसके साथ मारपीट करने लगे. 3-4 लोगों के आलावा एक बाहरी आदमी भी था. जिसने मारपीट की.
सीसीटीवी में कैद विधायक सरोज यादव के भतीजे के साथ मारपीट
एमएलए ने आगे बताया कि वह फिलहाल कंट्रोल रूम में बैठे हुए हैं. उनके साथ भी बदसलूकी की गई है. उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया है. धक्का-मुक्की करने की भी बात सामने आ रही है. मामले की शिकायत के बाद पीएमसीएच के प्रिंसिपल, सुप्रीटेंडेंट और इंस्पेक्टर आये हुए हैं. उनके साथ बातचीत चल रही है.