बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
13-Jan-2021 09:56 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में बेलगाम अपराधियों ने अंदर से खाकी का भय खत्म हो गया है. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं और यहां की पुलिस हाथ मलती रह जा रही है. बीते दिन राजधानी पटना में रुपेश सिंह की हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बुधवार की देर रात अपराधियों ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक के दामाद को निशाना बनाया है.
घटना सीवान जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां सदर अस्पताल के ठीक सामने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी के दामाद की दुकान सद्भावना मेडिकल पर बुधवार की रात अपराधियों ने फायरिंग की है. इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं. हालांकि इस घटना में विधायक अवध बिहारी चौधरी के दामाद की जान बाल-बाल बची है.
इस बड़ी वारदात के संबंध में जानकारी मिली है कि सद्भावना मेडिकल हॉल पर ग्राहकों की भीड़ दवा लेने के लिए थी. इसी बीच अपाची बाइक से दो अपराधी आए और दुकान मालिक को निशाना लगाते हुए दुकान में फायरिंग कर दिया. संयोग था कि गोली दुकान के मालिक या किसी कर्मचारी को नहीं लगी.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. सीवान के एसपी अधीक्षक अभिनव कुमार को भी इस घटना की जानकारी दी गई है. अजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी से विवाद नहीं है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम पिस्तौल का खोखा बरामद किया है. दुकान पर फायरिंग की घटना को लेकर आसपास के व्यापारियों में दहशत कायम हो गया है.