ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / RJD का पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन; बैलगाड़ी से खींची कार,...

RJD का पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन; बैलगाड़ी से खींची कार, टमटम पर सवार हो निकले नेता

05-Jul-2020 12:52 PM

By Prashant

DARBHANGA : राष्ट्रीय जनता दल का 24वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राजद स्थापना दिवस के मौके पर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, बढ़ती महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था, कोरोना वायरस के प्रति सरकारी की कथित नाकामी जैसे मुद्दों के खिलाफ राज्यव्यापी साइकिल जुलूस निकालकर लोगों की बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।  


राष्ट्रीय जनता दल के राज्यव्यापी आह्वान पर दरभंगा में  अनोखा विरोध प्रदर्शन निकाला गया। विरोध प्रदर्शन में बैलगाड़ी से खींचती हुई मोटर गाड़ी, टमटम सहित दर्जनों महिला व पुरुष हाथो में प्ले कार्ड लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने राज्य की बदहाल विधि व्यवस्था, किसानों की परेशानी, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत, बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, कोरोना महामारी के प्रति सरकारी लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया।


आरजेडी नेता और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के खिलाफ हम ये प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि जिस कदर पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं वैसे में गाड़ियों पर चढ़ना मुश्किल हो रहा है। बैलगाड़ी के सहारे ही गाड़ियों को खींचने की नौबत अब आ गयी है। उन्होनें कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर पूरे बिहार में ये प3दर्शन किया जा रहा है।