ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

रिक्शे पर सब्जी लेकर नामांकन करने पहुंचे रावण के उम्मीदवार, सड़क पर दिखा गजब का नजारा

15-Oct-2020 10:44 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. चुनाव को लेकर पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. अब दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशी अपना-अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर की मीनापुर विधानसभा में नॉमिनेशन के दौरान सड़क पर एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के उम्मीदवार रिक्शे पर सब्जी लेकर नामांकन करने पहुंचे. उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो गई. 


मुजफ्फरपुर की मीनापुर विधानसभा सीट से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार तमन्ना हाशमी ने गुरूवार को अपना नामांकन किया. वह रिक्शे पर सब्जी लेकर नामांकन करने पहुंचे थे. जिस रिक्शे पर वह बैठे थे उसे सब्जियाें से सजाया गया था. उन्होंने कहा कि सब्जी किसानों की बदहाली का प्रतीक है, इसलिए सब्जी लेकर रिक्शे से नामांकन करने के लिए आया हूं. यदि चुनाव जीतता हूं, तो मीनापुर में सब्जी हब बनाऊंगा, ताकि मीनापुर की सब्जी आसपास के जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में भी जाए.


news image


तमन्ना हाशमी का कहना है कि वह जिस मीनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं वह सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर है, लेकिन इस समय सब्जी की पैदावार करने वाला किसान ही सबसे अधिक परेशान है. यदि चुनाव जीतता हूं, तो मीनापुर में सब्जी हब बनाऊंगा, ताकि मीनापुर की सब्जी आसपास के जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में भी जाए.


news image


हाशमी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के मीनापुर से शिवहर, सीतामढ़ी और मोतिहारी तक सब्जी पहुंचाई जाती है, लेकिन सब्जी किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने के लिए अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा सीट से नामांकन करने के निर्दलीय उम्मीदवार साइकिल से हाथ में झोला लटका कर अपने दो समर्थकों के साथ पहुंचे थे.